शहीद जवान रवि पांडे को पुलिस लाइन में दी गई भावभीन श्रद्धांजलिदैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराजसंवाददाता शिव कुमार यादवजनपद प्रयागराज पुलिस लाइन में शहीद जवान रवि पांडे को प्रयागराज पुलिस महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ पंकज अनुरूध सहित समस्त प्रयाग राज पुलिस महकमा विभाग ने भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बधायां आपको जानकारी हो की नैनी थाना अंतर्गत एग्रीकल्चर पुलिस चौकी क्षेत्र ठकुरी का पुरवा मोहम्मदगंज यमुनापार में बालू माफियाओं के द्वारा बालू का अवैध खनन जोरों पर है जिसकी सूचना पर बीती रात शुक्रवार को समय लगभग 10:00 बजे के आसपास एग्रीकल्चर पुलिस चौकी इंचार्ज तरुणेंद्र त्रिपाठी अपने हमराहीओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचने वाले ही थे कि अचानक पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक ने बालू से लदा ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा जिसका पीछा सिपाही रवि पांडे ने किया ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के कारण ट्राली पलट गई जिससे सिपाही रवि पांडे की दबकर मौके पर ही मौत हो गई सिपाही की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया तत्काल एसएसपी प्रयागराज घटनास्थल पहुंचकर कर जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर सिपाही के लास को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया तथा अधिकारियों के माध्यम से शहीद जवान के घर पर सूचना दी गई सिपाही रवि के मृत की खबर पाकर घर परिवार में कोहराम मच गया सूत्रों से जानकारी मिली की ट्रैक्टर मोहम्मदगंज राजबहादुर का है वही ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ नैनी थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई
0 टिप्पणियाँ