दैनिक अक्षय मेल रामधीरज यादव
अमेठी समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के युवा नेता जावेद खान प्रदेश सचिव सपा , विधानसभा तिलोई की नगर पालिका जायस में गरीबों और ज़रूरतमंदों को राशन वितरण तिलोई तहसीलदार श्रद्धासिंह की मौजूदी मे जायस नगरपालिका के दस मुहल्लों सहित बहादुर पुर ओदारी सहित कई गांवों मे किया। जिले में लाॅकडाउन शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार कोई भूखा ना रहे कोई भूखा ना सोयें के आह्वान पर ज़रूरतमंदों को खाने पीने की सामग्री के साथ-साथ राशन वितरण का काम जारी रखते हुए जिले में गरीबों, मज़दूरों और परेशान लोगों की हर सम्भव मदद करने का सरहनीय कार्य किया। अमेठी जिले की सपा महिला सभा की अध्यक्ष मीना सिंह ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं से प्रदेश में लाॅकडाउन से परेशान गरीबों, मज़दूरों और ज़रूरतमंदों को खाने पीने की सामग्री तथा राशन वितरण करने तथा उनकी हर सम्भव मदद करने का आह्वान किया था जिसको अमल में लाते है इसी उद्देश्य के तहत तिलोई विधानसभा प्रभारी सपा युवा नेता ने तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह की मौजूदगी मे विधानसभा क्षेत्र मे ज़रूरतमंदों को आवश्यक राशन तथा खाने पीने की चीजों को पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर मनोज कुमार तिवारी एडवोकेट ,आरिफ खान , मोनू सहित सपा संगठन के यूथ ब्रिगेड के समशाद खान जायसी के साथ जायस के सभासद इसरार खान उर्फ गुड्डन आदि समाजवादी पार्टी नेता तथा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंच कर खाद्भय सामग्री का बितरण करवाया ।
बहेलिया पुरवा गांव मे राशन मिलते ही पच्चीस गरीबो के खिले चेहरे :
सिंहपुर ,अमेठी । तिलोई तहसील क्षेत्र के बहेलिया पुरवा गांव मे तिलोई विधानसभा के सपा प्रभारी तथा सपा प्रदेश सचिव युवा सपा नेता जावेद खान के द्वारा ऐसे पच्चीस गरीब परिवारों को बहेलिया पुरवा गांव मे राशन किड का वितरण किया जिसमें अरहर की दाल , चावल , आटा , सरसों का तेल , नमक ,साबुन आदि खाद्भय समग्री जब गरीबों को सौंपी तो गरीबो के चेहरे खिल उठे । सपा नेता जावेद खान के साथ महिला सभा की अमेठी जिलाध्यक्ष मीना सिंह , मनोज कुमार तिवारी , सिकंदर सिंह , सहित कई लोग मौजूद रहे सपा नेता ने राज कुमार , रमेश कुमार , रामप्रकाश रामप्रताप, रामप्रवेश , कुमार ,बंसीलाल , मोहन , राम राज ,रोशनी ,बिठाना , सुजीत ,राम उदित सहित पच्चीस गरीबो मे खाद्भय सामग्री का वितरण किया ।


0 टिप्पणियाँ