सुलतानपुर पुलिस का सराहनीय कार्य
शिव प्रसाद मौर्य
151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना कुडवार से 14, थाना धम्मौर से 06, थाना बल्दीराय से 04, थाना कादीपुर से 02 , थाना अखण्डनगर से 09, थाना हलियापुर से 04, थाना मोतिगरपुर से 05, को0देहात से 02, कुल 46 व्यक्तियो का अलग-अलग प्रकरण में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
यातायात
आज दिनांक 23.03.2020 को पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी द्वारा चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट में 36 वाहनो का ई-चालान व 1500 रु0 शमन शुल्क जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया ।
0 टिप्पणियाँ