सुल्तानपुर जनपद के सीमाओं को सील कर पुलिस जाचं कर रही है

सुल्तानपुर जनपद के सीमाओं को सील कर पुलिस जाचं कर रही है

दैनिक अक्षय मेल समाचार
       शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद के समस्त नागरिकगण को नोबल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु जनपद की समस्त सीमाओ को सील कर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। अऩ्य जनपदो से जनपद की सीमा में प्रवेश करने वालो नागरिको का नाम,पता,मोबाइल नंबर ,फोटो व पहचान पत्र लिया जा रहा है व अति आवश्यक कार्य हेतु ही जनपद में प्रवेश करने दिया जा रहा है। महामारी से बचाव हेतु पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। व आमनागरिकगण से भी अपील की जा रही है कि जनपद मे धारा-144 लागू है। मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले । कही पर भी भीड़ न लगाये। लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे। अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ