अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
कोरोना वायरस से बचने के लिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता द्वारा जनता का कर्फ्यू लगाने के लिए जनता से की थी अपील सुबह 7:00 बजे से ही भीड़भाड़ वाले किठावर बाजार इलाकों में पसरा है सन्नाटा, जनपद के किठावर बाजार चौराहे पर कर्फ्यू का दिखा असर, चार जनपदों को जोड़ता है किठावर चौराहा, पूरब दिशा में जनपद प्रतापगढ़ पश्चिम दिशा में जनपद रायबरेली उत्तर दिशा में जनपद अमेठी दक्षिण दिशा में जनपद प्रयागराज को जोड़ता है मार्केट चार जिलों को जोड़ने वाला बताया जाता है कि किठावर बाजार जहां पर दिन भर भारी भरकम भीड़ रहती है मौजूद लेकिन कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री के अपील पर घरो में कैद हैं लोग, प्रतापगढ़ जिले के किठावर बाजार के व्यापारियों एवं आस-पास के क्षेत्रवासी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।एक ओर व्यापारियों ने जहां अपनी दुकानें पूरी तरह बन्द कर दी हैं तो दूसरी ओर आसपास के क्षेत्रवासियों ने भी जनता कर्फ्यू को समर्थन देने में कोई कोर-कसर नही छोड़ी, जहां रोज हजारों की संख्या में एकत्रित होती थी भीड़ वहीं आज पसरा है सन्नाटा। कोरोना वायरस के मद्देनजर यहां की जनता प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू को अपना पूरा सहयोग दे रही है।


0 टिप्पणियाँ