कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू का दिखा असर

अक्षय मेल समाचार(पंकज शुक्ला)



रामसनेहीघाट क्षेत्र की सड़कों पर पूरी तरीके से जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है रामसनेहीघाट क्षेत्र की प्रमुख मार्केट सुमेरगंज भिटरिया एवं क्षेत्र की सभी मार्केट एवं दुकानें पूरी तरह बंद नजर आई 22 मार्च को जनता कर्फ्यू सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक था लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह तक बढ़ा दिया गया प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस को रोकथाम करने के लिए जनता कर्फ्यू किया
जनता कर्फ्यू का सभी वर्ग के लोगो ने किया समर्थन और कॅरोना वायरस से बचने के लिए एक दूसरे को जागरूक किया कि हमें कोरोना को हराना हैं तो हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनता कर्फ्यू में सहयोग करें और हम खुद सावधान रहें सतर्क रहें किसी तरीके से समस्या हो अगर जैसे जुखाम बुखार खांसी आदि समस्या होने पर तुरंत नजदीकी जिला चिकित्सालय में जाकर जांच करवाएं रामसनेहीघाट पुलिस ने क्षेत्र मे गस्त करके जनता कर्फ्यू की हकीकत जानी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ