अक्षयमेल समाचार
बाराबंकी से पंकज शुक्ला की रिपोर्ट
रामसनेहीघाट बाराबंकी कोरोना वायरस को लेकर रामसनेहीघाट पुलिस ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की कोतवाल आलोक माणि त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद के सभी लोग 22 मार्च यानि रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग दे और रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घर में रहे। कोतवाल ने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के संक्रमण को अपने जनपद में रोकने के प्रयास को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को भी घर में रखने के लिए अपने स्तर से हिदायत करें। यह भी सुनिश्चित करें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का हम सभी का सामूहिक प्रयास सफल रहे। हमारा यह प्रयास हमारे आत्म संयम एवं देशहित में कर्तव्य पालन का एक प्रतीक होगा। यह ‘‘जनता कर्फ्यू" तभी सफल हो सकेगा, जब सभी नागरिक आत्म संयमित होकर अपने जनपद एवं क्षेत्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्व के रूप में इसे अपनाएं रामसनेहीघाट पुलिस ने दिनभर कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक किया कास्टेबल राजन यादव एवं अन्य पुलिस वालों ने लोगों से मिलकर एवं पर्चो बाटकर आसपास साफ सफाई रखने के साथ अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की

0 टिप्पणियाँ