अनियमितताएं मिलने पर एसजीएस स्कूल पर एसडीएम ने मारा छापा
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार अखबार
ऊंचाहार / रायबरेली ।। कोरोना वायरस को लेकर जहाँ सरकार ने 2 अप्रेल तक स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए है वही सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के ऊंचाहार में बने एक निजी स्कूल ने सरकार के आदेशों को धता बताते हुए अपने स्कूल को खोल रखा था जिसकी सूचना पर पहुचे ऊंचाहार के उपजिलाधिकारी केसव नाथ गुप्ता ने छापेमारी की और स्कूल पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की बात कही ।
आपको बता दें कि मामला रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एसजेएस स्कूल का है जहां पर कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी स्कूल खुला होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी केशव नाथ गुप्ता ने छापेमारी की तो स्कूल खुला मिला है और बच्चे पेपर दे रहे थे जब एसडीएम ने स्कूल में छापेमारी की तो तत्काल ही स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को छापेमारी के दौरान ही आनन-फानन में बाहर निकाल दिया गया वही मौके पर एसडीएम को बच्चों द्वारा दी जा रही परीक्षा कॉपी और पेपर मिल गए जिसको लेकर तत्काल ही एसडीएम ने स्कूल पर एफ आई आर दर्ज करने की बात कहते हुए दोबारा 2 अप्रैल तक न खोलने की हिदायत भी दी ।

0 टिप्पणियाँ