वीरेन्द्र कुमार यादव
जौनपुर 18 मार्च 2020
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि देश की 16वीं जनगणना का कार्य जनपद स्तर पर प्रारम्भ हो गया है जिसके अन्तर्गत जनपद जौनपुर से कुल छः मास्टर ट्रेनर द्वारा राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद स्तर पर कुल-145 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिलाये जाने का कार्य 16 मार्च 2020 से 20 मार्च 2020 तक प्रथम चरण में कुल-90 प्रशिक्षणार्थी तथा 23 मार्च 2020 से 27 मार्च 2020 तक द्वितीय चरण में जनक कुमारी इण्टर कालेज हुसैनाबाद जौनपुर में कुल-55 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ये फील्ड ट्रेनर्स/प्रशिक्षणार्थी तहसील स्तर पर माह अप्रैल में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना-2021 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं एन0पी0आर0 को अद्यतन करने का प्रशिक्षण देंगे। जनपद जौनपुर में कुल-9773 प्रगणकों तथा 1629 सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य में लगाया जाना है। जिनके द्वारा प्रथम चरण की जनगणना 16 मई 2020 से 30 जून 2020 तक निस्पादित की जानी है। जनगणना प्रशिक्षण कार्य में नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर नितीश कुमार सिंह, तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश तथा अजय कुमार सिंह यादव जनगणना प्रभारी जनपद जौनपुर नामित किए गये हैं जो जनगणना कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु कटिबद्ध हैं। जनगणना का कार्य मोबाइल एप के साथ-साथ पेपर पर भी किया जायेगा तथा इसकी निगरानी सी0एम0एम0एस0 मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से निरन्तर की जा रही है। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जौनपुर द्वारा बताया गया कि जनगणना-2021 का कार्य राष्ट्रीय महत्व एवं माननीय प्रधानमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रमों में से एक है, जिसका शत प्रतिशत समयबद्ध क्रियान्वयन किया जायेगा।
जौनपुर 18 मार्च 2020

0 टिप्पणियाँ