जौनपुर 28 मार्च 2020 वीरेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने बताया कि मजदूर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर में फंसे हुए थे उनको बसों से रवाना किया गया है। उसमें जौनपुर में भी कई बसे आ रही है। शासन के निर्देश प्राप्त हुए हैं कि यह जो बसे आ रही है उसमें जो भी व्यक्ति हैं उनकी स्कैनिंग बॉर्डर पर की जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसपीआरए व एआरएम रोडवेज की टीम यह सुनिश्चित करेगी कि जो बसें आ रही है बॉर्डर पर चेक करके ही जिले की सीमा में प्रवेश दिया जाए। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इन जिलों के अधिकारियों से संपर्क करके जानकारी कर लें कि कितनी बसों में जौनपुर के लोग चले हैं। कितने बजे चलें हैं। जिससे उस हिसाब से व्यवस्था करके आप बॉर्डर पर थर्मल स्कैनिंग और स्क्रीनिंग उन सभी व्यक्तियों की कर सकें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के कोई भी व्यक्ति बॉर्डर से जौनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा

0 टिप्पणियाँ