जौनपुर मंडी में भीड़ लगाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, अपने घर के दरवाजे पर लीजिए अनाज और सब्जी-जिलाधिकारी

जौनपुर 28 मार्च 2020                             


          जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है की सब्जी मण्डी में भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में कठिनाई हो रही है। प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी से अपील की गई थी कि सब लोग अपने-अपने घरों में रहे, घर से बाहर न निकले, इसके बावजूद भी लोग अपने मोहल्ले की सब्जी की दुकान या जिला प्रशासन द्वारा जो सब्जी के ठेले और गाड़ियां भेजी जा रही, उनसे न लेकर के मंडियों में जाकर के भीड़ लगा रहे हैं। इसे किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी सब्जी खरीदने के लिए मंडी में जाने की आवश्यकता नहीं है। ढेले वाले और थोक विक्रेता ही जाकर के सब्जी खरीद सकते हैं। आपके दरवाजे पर सब्जी आएगी आप अपने मोहल्ले की ही सब्जी की दुकान पर या आपके दरवाजे पर जो ठेला आ रहा है, उस पर आटा, दाल, चावल और सब्जी खरीद सकते हैं। कोई भी व्यक्ति मण्डी में जाएंगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ