अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से परिवार में अफरातफरी मच गई। घर के दक्षिण तरफ खड़ंजा मार्ग के किनारे स्थित गूलर के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक की लटकती शव देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लेेेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चाक घर भेज दिया गया है।कोतवाली क्षेत्र में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।बीकापुर थाना क्षेत्र के मजरुददीनपुर (वासूपर) गांव निवासी हृदय राम यादव ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब प्रात: नित्य क्रिया के लिए घर से निकला तो देखा कि मेरा पुत्र अरबिंद कुमार यादव (35 ) घर के दक्षिण खंडजा मार्ग पर स्थित एक गुलर के पेड़ से मंगलवार सुबह शव लटकता दिखाई दिया। जो नशा बहुत करता था। रात को भी काफी शराब पी रखा था। वह कब रात में उठकर फांसी के फंदे पर झूल गया यह मालूम नहीं ।पिता हृदय राम यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें दो पुत्री एक पुत्र है , जिनका रो-रोकर बुराहाल रहा। पत्नी पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा। वह यह नहीं समझ पा रही थी कि पति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से भी इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक अरबिन्द के पिता द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। जिसमें आत्महत्या की बात कही पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।

0 टिप्पणियाँ