तेज रफ्तार बस ने चौदह लोगों को रौंदा जिसमें दो की मौत पांच की हालत गम्भीर।

 तेज रफ्तार बस ने चौदह लोगों को रौंदा जिसमें दो की मौत पांच की हालत गम्भीर।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
   (शिव प्रसाद मौर्य)

सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज सोनारा मे तेज रफ्तार बस का कहर बस ने 14 लोगों को रौंदती हुई पार हो गई बस के नीचें दबने से दो की दर्दनाक मौत हो गई और पांच घायलों की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया सात घायलों का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। खबर सुल्तानपुर से है  जहां गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज सोनारा में एक आल्टो कार व बोलेरो की टक्कर हो गई जिसमें गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई दोनों गाड़ियों में फसे लोगों के बचाव कर रहे स्थानीय लोगों को आजमगढ़ से अम्बेडकरनगर होते हुए दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस ने बचाव कर रहे लोगो को रौंदते हुए पार हो गयी जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया वहीं 7 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घायल हुए लोगों के लिए सहायता करने में जुटी हुई है। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से कामना की है कि पीड़ित परिवारों को सहन शक्ति प्रदान करें।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा को सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजकर राहत एवं सहायता हेतु लगा दिया गया और तुरंत डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों के पास जाकर मिली और उनके उपचार सम्बन्धी जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है संकट की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखें सभी का समुचित उपचार कराया जायेगा तथा यथा हर सम्भव सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ