मुसाफिरखाना ,अमेठी ।जिले की सीमा पर स्थित सुल्तानपुर की सीमा में बसे रवनिया गॉव में बीते दिनों हुए मामूली विवाद के बाद हुई हत्या के बाद रविवार को आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया ।इस दौरान पूर्व सांसद ने परिजनों को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया ।
गौरतलब रहे कि होली के दिन सुल्तानपुर अमेठी की सीमा पर स्थित रवनिया गॉव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद हुई हीरालाल यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी वही घटना में गम्भीर रूप घायल दो अन्य का इलाज चल रहा है ।रविवार को सपा नेता व आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना की निंदा की ।
सांसद के पहुचने पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने पूर्व सांसद को पूरे मामले से अवगत कराया।
पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से बात कर न्याय का भरोसा दिया ।पूर्व सांसद ने कहा सत्ता के संरक्षण में अपराधी खुले आम निर्दोष लोगों की जान से खेल रहे है ।प्रदेश भर में आम जनता व गरीब आदमी भय के साए में जीने को विवश हैं।उन्होंने कहा घटना के सम्बन्ध में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करेंगे ।इस मौके पर सपा छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार यादव जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव सुरेश महेंद्र यादव मोनू सूबेदार शिव बहादुर सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ