लखनऊ
प्रेस वार्ता में अखिलेश ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन भाजपा निश्चित ही संविधान में विश्वास नहीं करती और धर्म के आधार पर विभेद करती है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वितरित किए गए लैपटॉप अभी भी काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा के शासन में बने शौचालय गिर रहे हैं।
पीसी के दौरान बसपा के पूर्व सांसद बलिहारी बाबू और पूर्व विधायकों ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थामा। इसको लेकर उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि समाजवादी पार्टी राज्य में वापसी की राह पर अग्रसर है।

0 टिप्पणियाँ