भूखे प्यासे आ रहे रहगीरों की मदद में उतरा राष्ट्रीय स्वयं सेवक


दैनिक अक्षय मेल सामार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
कोरोना वायरस के खिलाफ भारत वर्ष में भी जंग जारी है । 21 दिन के लॉक डाउन से लोगों को ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर गरीब तबका के लोग परेशान हैं। जो अपने घर बाहर छोड़ अगर रोजी रोटी कमाने आते हैं ।और होटलों में काम करके वहीं पर रहकर होटलों और ढाबों में खाना खाते हैं । लेकिन अचानक लॉक डाउन होने की वजह से होटल और ढाबों बंद हो गए ऐसी स्थिति में उनके सामने खाने की समस्या आ गई है। परेशानियों को देखते हुए , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आनंद सोनी सह जिला कार्यवाह, अमित जिला बाल प्रमुख, शैलेंद्र प्रचारक, आनन्द नगर कार्यवाह बीकापुर,महेश खण्ड सेवा प्रमुख, गौरव गुप्ता तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता , ने अपने पदाधिकारी व सदस्यों के साथ आने वाले राहगीरों को जलपान और गाड़ियों पर बैठाने का कार्य सोमवार को भारती इंटर कालेज बीकापुर के पास कर रहे थे। । पिछले लॉक डाउन के समय से निरंतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता क्षेत्र में घूम घूम कर भोजन पानी की व्यवस्था स्वयं करवा रहे है।, कुछ तो भावनाओ में इस कदर टूट जाती हैं फिर भी नई सुबह नई उमंग के साथ राहगीरों की मदद में जुट जाते हैं। आनंद सोनी सह जिला कार्यवाह ने बताया कि हमारी टीम का प्रयास है कि जो लोग भूखे प्यासे,थके दूर दूर से पैदल रास्ता तय कर अपने घर जा रहे ऐसे लोगों की हर संभव मदद किया जा रहा है उन्हें भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है यही नहीं वाहनों पर बैठाकर उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ