दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
बीकापुर बार एसोसिएशन संघ के पूर्व अध्यक्ष सैयद मसऊद हुसैन 70 वर्षीय का असाध्य बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया। मसऊद हुसैन के निधन के की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं व साथियों में शोक का वातावरण बन गया। उनके घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय भनौली (काजी सराय) निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद मसऊद हुसैन एल्डर कमेटी के चेयरमैन व बीकापुर अधिवक्ता अध्यक्ष रह चुके हैं। जो मिल्कीपुर और बीकापुर तहसील में कई दशकों से वकालत पेशा से जुड़े रहे।जिनकी बीमारी के बाद सोमवार को दोपहर में निधन हो गया। वह कई महीनों से असाध्य रोग पीडि़त थे। उनका कई जगह उपचार कराया गया, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ था। निधन सूचना मिलने पर काजी सराय में शोक की लहर दौड़ गई। बीकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पाण्डे, बृजेश यादव, ब्रह्मादीन मिश्रा, अवधेश कुमार वर्मा ,दिनेश पटेल ,मंशाराम वर्मा ,मनीराम वर्मा, राम जगत तिवारी घनश्याम यादव, आसाराम निषाद, बैजनाथ वर्मा, आबाद अहमद खां, आदि लोगों ने पूर्व अध्यक्ष राम तेज वर्मा, शोभनाथ तिवारी, तुलसीराम तिवारी, चंद्र भूषण दूबे, बैजनाथ यादव, प्रमोद कुमार शर्मा, हरिहर प्रसाद यादव,ओम प्रकाश यादव,शेख मोहम्मद इसहाक, ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ