मुख्यमंत्री से भी बढ़कर स्कूल के प्रधानाचार्य नहीं मानते सीएम का आदेश



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव

जिला प्रयागराज बहरिया ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा करनाईपुर में स्वामी विवेकानंद बाल विद्या आश्रम भारती जूनियर हाई स्कूल है विद्यालय है जो आज दिनांक 14 तीन 2020 को खुला पाया गया जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे वर्ल्ड में कोरोना वायरस के चलते यूपी मे जूनियर हाई स्कूल तक के विद्यालय को 22 मार्च तक बंद रहने का आदेश जारी किया गया था जिसके तहत प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद हरिजन ने अपनी दबंगई दिखाते हुए विद्यालय को चालू रखा तथा जब हमने यह पूछा की शासन के आदेश के बावजूद भी आप विद्यालयों को चालू रखे हो तो प्रधानाचार्य का जवाब था की हम किसी शासन के आदेश को नहीं मानते हैं और ना ही मानेंगे आपको जो भी करना हो कर लेना हमें कोई दिक्कत नहीं है इस संबंध में तत्काल हमने उप जिलाधिकारी फूलपुर तथा वीडियो बहरिया से बात किया तो उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है यदि विद्यालय खुला है तो प्रधानाचार्य खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा कानूनगो लालजी यादव को फोन के माध्यम से मौके पर जाकर विद्यालय बंद करवाने के लिए आदेश दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ