सैफाबाद बाजार में खुलेआम मांस-मछली बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी




अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
पट्टी। शुक्रवार को ऐसे 6 विक्रेताओं को चिन्हित किया गया है, जो सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री करते हैं। उन्हें नगर निगम की ओर से नोटिस दिया गया है पट्टी एसडीएम डीपी सिंह ने कहा कि सैफाबाद में खुले में मांस-मछली की बिक्री करने वाले स्थालों का सर्वे किया गया। और ग्रामीण बाजारों में बताया गया है। जिनका लाइसेंस अभी नहीं बना है। जिला पंचायत से अपना लाइसेंस बनवा लें। नहीं तो दुकान बंद करा दी जाएगी। और यह भी कहा गया कि खुले में नहीं दिखेगा मांस अगर खुले में कहीं अगर पाया गया तो उनके ऊपर कार्यवाही के साथ उनकी दुकान भी बंद करा दी जाएगी । फिलहाल मुजाही, नारंगपुर बाजार,और सड़क किनारे चिन्हित किया गया है। खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए माइकिंग भी कराई जा रही है। इसके बाद भी अगर दुकानदार नहीं चेते तो कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ