अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड तेंदुआ माफी मैं 18 वर्षीय बालिका अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बालिका ने पंखे के हुक से दुपट्टे के द्वारा फांसी लगाई है।जानकारी के अनुसार बालिका मोहिनी पुत्री विजय सिंह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड तेंदुआ माफी की रहने वाली थी। जो भारती इंटर कालेज तेंदुवामाफी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मृतका दो बहिन एक भाई है जिनमें सबसे बड़ी थी।
यह आत्महत्या की घटना 20 मार्च को 10 बजे के आसपास की है।घटना की सूचना मिलते ही बीकापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया है। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए मृतिका बालिका के परिजन से पूछताछ भी की है मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव , एसआई भीमसेन यादव ने बताया कि बालिका के शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ