केएम शुगर मिल महाप्रबंधक को एसडीएम ने भेजा नोटिस

केएम शुगर मिल महाप्रबंधक को एसडीएम ने भेजा नोटिस
अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बबुरिहा कौंधा में स्थित एक उपजाऊ भूमि पर काश्तकार के विना अनुमति के  गन्ने का कचड़ा,सीरा ट्रक से लाकर गिरा देने के मामले उपजिलाधिकारी बीकापुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य महाप्रबंधक के०एम०शुगर को पांच दिन के अंदर खेत में गिरा सीडा कचरा हटवाने का आदेश जारी कर न्यायालय में हाजिर होने की नोटिस भेजी है। नोटिस तामील कराने के लिए पूराकंलदर को निर्देश दिए हैं।
यह मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुरिहा कौधा निवासी हरीराम पुत्र राम लाल ने जनसुनवाई में की गई शिकायत पत्र को एसडीएम बीकापुर जयेंद्र कुमार ने गम्भीरता से लेते हुए धारा 133 के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मेरे खेती योग्य भूमि पर के०एम०शुगर मिल मोतीनगर की एक टैंककर गाड़ी भरकर गन्ना मिल्स का कचरा( सीडा) गिरा दिया।जो आबादी से 50मीटर दूरी पर है।ऐसी दशा में आसपास काफी बदबू दे रहा जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ