ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट किसान चिंतित

अक्षय मेल यहां पढ़िए दिनांक 06-03-2020ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट किसान चिंतित
अक्षय मेल समाचार।




अमेठी। जिले में  तेज हवाओं के चलने और भारी ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई  किसान  चिंतित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि किसानों को राहत पहुंचाई जाए लेखपाल मौके पर पहुंचकर खेतों का अवलोकन करें जिनकी फसल बर्बाद हुई हो उन्हीं को राहत दी जाए ।
 मुसाफिरखाना क्षेत्र में तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों की फसल  बर्बाद गयी है । किसान फसलो को बर्वाद हुए देख चिंतित है। मुख्यमंत्री के राहत देने के निर्देश से किसान को कुछ लाभ मिल सकता है जब तहसील प्रशासन अमल करें और सही रिपोर्ट भेजे । प्रायः देखा गया है कि एक स्थान पर बैठ कर लेखपाल कानूनगो कुछ लोगो की सूची बनाकर काम चला लेते है। इस बारे में एसडीएम मुसाफिरखाना महात्मा सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से जांच रिपोर्ट मंगाकर कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र के किसान दादरा निवासी उदयराज यादव, जग नारायण यादव,प्रदीप सिंह हरि प्रसाद यादव, सोनू सिंह हंसराज सिंह ,सत्येन्द्र सिंह राम उदित यादव   बरसाती यादव आदि ने प्रशासन से मांग की है कि  लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से जांच कराकर किसानों को लाभ दिलाया जाय।

अमेठी तहसील क्षेत्र में भी किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है । रामदैपुर निवासी किसान द्वारिका शुक्ल,संजय शुक्ल फूलकली शुक्ल आदि ने प्रशासन से मांग की है कि लेखपाल राजस्व निरीक्षक के द्वारा जांच कराकर जिन किसानों की फसल ओलावृष्टि से बर्वाद हुई है उनको राहत पहुचायी जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ