डीएम से शिकायत के बावजूद मानक के तहत काम नहीं, लोगों में भारी आक्रोश

डीएम से शिकायत के बावजूद मानक के तहत काम नहीं, लोगों में भारी आक्रोश


नीलम ब्यूरो
अक्षय मेल समाचार रायबरेली

शिवगढ़ -रायबरेली 
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शिवगढ़ क्षेत्र में खजुरों ग्राम पंचायत के ठकुराइन खेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। ठकुराइन खेड़ा गांव के रहने वाले कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन सचिव दिनेश यादव ने जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर फोन कर शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने 400 मीटर लम्बे ठकुराइन खेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण बगैर पटरी भराई के शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से पीडब्ल्यूडी विभाग खड़ंजे पर बोल्डर डालकर मानक विहीन सड़क निर्माण कर रहा है। 6 महीने भी सड़क नहीं चलेगी। मानक के अनुरूप कार्य ना होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायतकर्ता दिनेश यादव ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर फोन किया था। जिन्हे जांच करा कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
जिसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित ग्रामीणों ने दिनेश यादव के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। जिनमें प्रमुख रूप से रामनरेश,रामआसरे,गंगा प्रसाद,संतोष कुमार, रामस्वरूप,अशोक कुमार, आशीष कुमार, शिवकुमार रामू रावत, पिंटू रावत, संदीप कुमार, रोशन लाल, राजेश कुमार ,रामबहादुर, रामाधार, अश्वनी कुमार, देशराज, सचिन कुमार ,राजकुमार, सुनील, राममिलन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ