पुलिस ने किया गुड वर्क सिर्फ तीन दिन के भीतर ही, अजीत वर्मा की हत्या करने वाले अभियुक्त संदीप को धर दबोचा

पुलिस ने किया गुड वर्क सिर्फ तीन दिन के भीतर ही, अजीत वर्मा की हत्या करने वाले  अभियुक्त संदीप को धर दबोचा 

अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में  दिनांक एक मार्च 2020 को जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को, 28 फरवरी 2020 को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के बड़नपुर में पी0बी0 कालेज के चकरोड के पास अजीत वर्मा नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त संदीप सिंह को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण कुछ इस प्रकार से है संदीप सिंह पुत्र अवधेश सिंह नि0 बड़नपुर बिलखरान थाना को0नगर जनपद प्रतापगढ़, दिनांक 28 फ़रवारी 2020 को थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ में कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र स्व0 गोकुल प्रसाद वर्मा नि0 खास वरदारन, कस्बा सीटी थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सूचना/तहरीर दी गयी कि मेरा लड़का अजीत कुमार वर्मा उर्फ श्याम कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष को दि0 27.02.2020 की रात्रि 08:30 बजे, मोटर साइकिल से आये दो लोगों के साथ एक्सीडेंट की बात बताकर चला गया। काफी रात्रि तक घर वापस न आने पर उसकी तलाश की गयी पर कुछ पता नहीं चला। दि0 28. फरवरी 2020 की सुबह लगभग 09:00 बजे पता चला कि बड़नपुर में पी0बी0 कालेज के चकरोड के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, तब मैं मौके पर गया तो देखा कि यह शव तो मेरे लड़के अजीत का था।इस सूचना/तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0- 214/20 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह मय स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुरेन्द्र नाथ मय हमराह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमें गठित कर उक्त घटना के अनावरण हेतु सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से सम्भावित स्थानो पर दबिश भी दी जाने लगी। इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र को0नगर के ए0टी0एल0 मेन गेट के पास स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक को0नगर द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त संदीप सिंह उपरोक्त ने पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में बताया कि दि0 27.02.2020 की सायं मैं, अजीत वर्मा, राजन सिंह, सूरज उर्फ अविनाश पुत्र वंशी लाल नि0 पूरे ईश्वर नाथ थाना को0नग जनपद प्रतापगढ़, प्रीतम पुत्र धर्म प्रताप रजत नि0 पूरे ईश्वर नाथ थाना को0नग जनपद प्रतापगढ़, गुट्टी नि0 शुकुलपुर हम सभी लोग बड़नपुर में पी0बी0 कालेज के पास मुर्गा व शराब की पार्टी कर रहे थे। अजीत वर्मा ने ठण्ड लगने की बात कही तो मैं, राजन सिंह व अजीत तीनों लोग अजीत के घर गये और अजीत ने अपने घर से जैकेट लिया और अपने मम्मी से बताया कि मेरे दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है, जिसको देखने हमलोग जा रहे हैं, घर वापस आने में रात्रि भी हो सकती है। पुनः पी0बी0 कालेज के पास आकर मैंने प्रीतम व अविनाश को भेजकर एक बोतल शराब व अमन ढाबा से मुर्गा रोटी बिरयानी मगवायी। फिर अविनाश उर्फ सूरज, प्रीतम, गुट्टी तथा राजन अपने-अपने घर चले गये।मैं और अजीत बड़नपुर में पी0बी0 कालेज के चकरोड के पास खेत में बैठकर मुर्गा खाया और शराब पी। अजीत ने ज्यादा शराब पी ली और नशे में होकर गाली-गलौज करने लगा तथा मेरे मां-बहन के बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगा। जो मुझे बर्दाश्त नहीं और मैंने अपने पास रखी .32 बोर की पिस्टल से अजीत को 4-5 गोली सीने व सर में मार दिया। जब अजीत वर्मा गिर गया तो मैंने उसकी मोबाइल के सिम को निकालकर बाहर फेक दिया और अपने मामा के यहां अमरगढ़ चला गया। वहां पर बैकडेट में अस्पताल में भर्ती होने की कोशिश की पर भर्ती नहीं हो पाया। आज मैं अपने घर आया था तो मेरी मां ने बताया कि तुम्हें पुलिस ढूंढ रही है। इसपर मैं वापस अपने मामा के यहां भागने की फिराक में था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ