बकाया बिलों को आसान किस्तों में जमा करने के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

बकाया बिलों को आसान किस्तों में जमा करने के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

अक्षय मेल समाचार
मनीष मिश्र/प्रतापगढ़
प्रयागराज के तिलई बाजार घीनपुर में स्थित फैजान सी,एस, सी,(सहज जन सेवा केन्द्र) पर सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगाया गया। जिसमें बिजली माफी एवं आसान किस्तों में उपभोक्ता अपनी बकाया बिलों का आसान किस्तों से भुगतान कर सकेंगे।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए इस मुहिम आसान जमा किस्त योजना के अंतर्गत बिजली बिल बकाया दारों को आसान किस्तों से अपने बिल को भुगतान कर सकेंगे। किसान एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु 31 मार्च तक की तिथि बढ़ाई गई।इस  आसान किश्त योजना से 24लाख घरेलू एवं 3लाख किसान सहित कुल 27 भाग उपभोक्ता हुए लाभांवित।यह योजना इसी मार्च माह के अंतर्गत में दो बार कैंप लगाया जाएगा।यह सूचना एसडीओ सोरांव एवं जेई मऊआइमा ने बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ