मुगरा बादशाहपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौक़े पर मौत

दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर वीरेन्द्र कुमार यादव



मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के  बादशाहपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना की स्थिति इतनी भयावह थी कि शव देखने के बाद लोगों की रूह काँप गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलांचल एक्सप्रेस जो पुरी से चल कर नई दिल्ली को जाती है। इस ट्रेन का ठहराव मुंगरा बादशाहपुर में नहीं है, रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद अज्ञात व्यक्ति रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर अरविंद यादव पहुँच गए, समाचार लिखने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ