नव दिवसीय राम कथा का हुआ समापन



अक्षय मेल समाचार


प्रतापगढ़
रानीगंज के बनवारपुर अमृतडेरी के सामने आयोजित श्री राम कथा का समापन संपन्न हुआ।शनिवार को नवे दिवस की कथा में व्यासपीठ पर विराजमान अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास लवकुश शास्त्री जी महाराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा जिस प्रकार प्रभु हनुमान जी महाराज प्रभु राम के आदेशों का पालन करते हुए सभी बड़े बड़े कामों को चुटकी में करते हुए रावण के अभिमान को तोड़ा राम का आदर्श राम का चिंतन और राम के प्रेरणा से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। मानव जाति के कल्याण लिए कार्य किए जाति पंथ से ऊपर उठकर सबको गले लगाया। इसीलिए प्रभु राम के रूप में पूजे जाते हैं।अध्यक्ष स्वामी विमलनारायणचार्य जी ने कथा में उपस्थित माताओं बहनों बुजुर्गों सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और आस्था और विश्वास जगाया कि हम सभी लोग राम जी के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। जिसमें क्षेत्र के सभी लोग सहभागी होकर पुण्य का लाभ अर्जित करेंगे। इस अवसर पर विपिन दूबे, कृष्ण कुमार मौर्या, मुन्ना मौर्य, बबलू मौर्या, सुभाष मिश्र, विजय जयसवाल,सभापति दुबे,सहित हजारों लोगों की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ