जौनपुर 29 मार्च 2020
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि मोहम्मद हसन कॉलेज में शेल्टर होम बनाया गया है। जो लोग शेल्टर होम में रखें गये है उसमें से कोई बाहर निकलकर भागने ना पाए । जो लोग बाहर से आए हैं उनको 14 दिन शेल्टर होम में ही रहना है, 14 दिन के क्वॉरेंटाइन की अवधि बीत जाने के बाद ही इनको घर जाने की इजाजत होगी और इस बीच यदि इनमें कोरोना के कोई लक्षण मिलते हैं तो उनकी प्रोटोकॉल के अनुसार जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई होगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से प्रतिदिन शेल्टर होम में रुककर लोगों की जांच कराते रहेंगे। इसी तरह मछलीशहर तथा बदलापुर में भी शेल्टर होम बनाए गए हैं जो नोएडा और दिल्ली से बसों से लोग आए हैं उनको भी उपरोक्तानुसार रखा जाना है । वहां पर पुलिस का प्रबंध किया जाना सुनिश्चित कराये। 8-8 घंटे की संबंधित एसडीएम ड्यूटी भी लगा दे। रजिस्टर मेंटेन करे, भोजन की व्यवस्था करें, और 14 दिन तक उनको वहां रहना पड़ेगा जब तक कि क्वॉरेंटाइन की अवधि बीत न जाए

0 टिप्पणियाँ