लॉक डाउन के पालन के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद, सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा



अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
कोरोना के कहर से देश की जनता को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉक डाउन की घोषणा की है।जिसके बाद से पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी के साथ लॉक डाउन का पालन कराने में लगा हुआ है। लोगों से घरों में रहने की लगातार अपील की जा रही है।  प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में लॉक डाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वैसे तो सुबह से बाजारों व चौराहो पर लॉकडाउन का असर दिखाई नहीं दिया। लोग रोज की तरह सड़कों पर निकल पड़े और अपने  कामों में जुटने लगे। जिसके बाद रानीगंज एस डी एमराहुल कुमार यादव व  क्षेत्राधिकारी डॉ०अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में रानीगंज थाने में तैनात एस०आई राजेन्द्र कुमार दुबे अपने हमराहियों के साथ जगह-जगह पर लोगों को कोरोना की भयंकरता से अवगत कराकर सभी से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की।जिसके बाद बाजारवासियों ने पुलिस की बात मानते हुए लॉक डाउन का पालन कर अपने अपने घरों में रहने को राजी हो गये और अब दुर्गागंज बाजार व अन्य स्थानों पर लॉक डाउन का व्यापक असर दिख रहा है। सभी सड़कों व गलियों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। कोई भी अपने घरो से बाहर नहींं निकल रहा। यदि कोई बाहर निकल रहा है तो पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ