दरियाबादी अपने तमाम व्यापारी साथियों के साथ व्यापार मण्डल (कंछल गुट) में शामिल- अनुराग सोनकर
नीलम ब्यूरो
रायबरेली।होली पर्व के ऐन मौके पर आपसी सौहार्द को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में जनपद रायबरेली के वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुराग सोनकर दरियाबादी अपने तमाम व्यापारी साथियों के साथ व्यापार मण्डल (कंछल गुट) में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने दरियावाबादी व उनके समर्थकों को पूर्ण विश्वास जताया कि कंछल गुट आप सबके साथ आम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहेगा।
आज दीवनी कचेहरी के सामने एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आयोजित सादे कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष सत्यांशु दुबे, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्य की मौजूदगी में अनुराग सोनकर दरियाबादी ने अपने तमाम व्यापारी साथियों के साथ बग्गा गुट में श्रिकत की।
अन्त में प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने घोषणा किया कि अनुराग दरियाबादी की कर्मठता व योग्यता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। फिलहाल उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। अनुराग दरियाबादी के शामिल होने पर नितिन सोनकर, विशाल सोनकर, राहुल सोनकर, अर्जुन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ