पिता के फोन पर उनके पुत्र भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, पड़ी तहरीर
अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भरत जी श्रीवास्तव ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने हमारे पिताजी के मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।
श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें यह फोन उनके पिताजी के निजी नम्बर पर आया है।पुलिस ने बताया कि श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में कहा कि हमारे पिताजी को 5 मार्च रात को 10:00 बजे उस समय यह फोन आया,जब वह अपने आवास पर थे।
श्रीवास्तव ने कहा पिताजी के मोबाइल नंबर पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और कहा अपने लड़के भरत को समझा दो कि ज्यादा राजनीति ना करें नहीं तो अपने लड़के भरत को जिंदा नहीं पाओगे तब से मैं बहुत दशक में हूं। भरत श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 504,507 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ