प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण



दैनिक अक्षय मेल जौनपुर वीरेंद्र कुमार यादव,    
 20 मार्च 2020 
                            
प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 
          माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर उपेन्द्र तिवारी द्वारा कोरोना वायरस से सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण जिला अस्पताल में किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय के डाक्टरों से मुलाकात कर संक्रामक बीमारी के संदिग्ध मामलों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश देते हुए मरीजों के रख-रखाव एवं अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। इस दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी पाण्डेय को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसे मरीजों के रखरखाव के लिए सारी व्यवस्था एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में निरन्तर ब्लीचिंग पाउडर से साफ-सफाई कराते रहें साथ ही साथ फागिंग मशीन द्वारा छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। चिकित्सालय परिसर में कोरोना वायरस के लक्षण, पहचान व बचाव हेतु जागरूकता के लिए बैनर, पोस्टर व पंपलेट आदि लगाएं, जिससे की आम लोगों को जागरूक किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि जनपद में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में अलर्ट जारी है, कोरोना वायरस जैसे संक्रामक बीमारी की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन संक्रामक बीमारी कोरोना से निपटने के लिए जनपद के समस्त चिकित्सालयों में कुशल डाक्टरों के नेतृत्व में सभी बंदोबस्त पूर्ण कर लिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ