लॉकडाउन के दौरान डीएम-एसपी ने नोबल कोरोना वायरल कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया

दैनिक अक्षय मेल समाचार
         शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा नोबल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया व  लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से भी अपील की गयी कि जनपद मे धारा-144 लागू है। मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाये कही पर भी भीड़ न लगाये।लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे। अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे।देश में महामारी की स्थिति में जनपद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 08 व्यक्तियों के खिलाफ जनपद की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए FIR पंजीकृत करने की तैयारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ