बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव के अथक प्रयासों ने जनपद बदायूँ व गुन्नौर तहसील में कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिये बदायूँ मेडिकल कालेज लिए व जनपद संभल की गुन्नौर तहसील के लिये विभिन्न राज्यसभा सांसद व विधायकों से 60 लाख रुपये आवंटित करा लिये हैं,जो अतिशीघ्र ही बदायूँ व गुन्नौर की जनता के जीवन को बचाने में उपयोगी साबित होंगे। इसके अंतर्गत श्री हसन बरेलवी सदस्य बिधान परिषद द्वारा 25 लाख रुपये, राम बृक्ष यादव सदस्य विधान परिषद द्वारा 10 लाख रुपये बदायूँ मेडिकल कालेज को व गुन्नौर तहसील के लिये जावेद अली खां राज्यसभा सांसद द्वारा 10 लाख रुपये, परवेज़ महबूब अली सदस्य विधान परिषद द्वारा 5 लाख रुपये, रवि प्रकाश वर्मा राज्यसभा सांसद द्वारा 10 लाख की धनराशि तुरंत प्रभाव से आवंटित कर दी गयी है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि बदायूँ मेडिकल कालेज में जीवन रक्षक किट,कोरोना टेस्टिंग किट,मास्क,सेनेटाइजर,दवाएं व अन्य उपकरण जो भी इस संकट की घड़ी में आवश्यक होंगे इस धनराशि से उनकी पूर्ति की जाएगी व भविष्य में भी यदि और धनराशि की आवश्यकता होगी तो उसे भी तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाएगा। बदायूँ की जनता ने सदैव ही संकट की घड़ी में मुलायम सिंह यादव तथा पार्टी का साथ दिया है और जब आज बदायूँ व गुन्नौर की जनता पर इस कोरोना जैसी महामारी का संकट आया है तो पार्टी के सरंक्षक नेता जी के आदेश व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बदायूँ की जनता के हर सुख दुख व संघर्ष के समय में मैं सदैव ही बदायूँ के लोगो के साथ खड़ा रहूंगा।उन्होंने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि इस महामारी से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कम से कम लोगों से मिले,जब तक अनिवार्य न हो अपने घरों से न निकलें,घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नही है,समाजवादी पार्टी इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ है व हर प्रकार की मदद के लिये दृढ़ संकल्पित है।
0 टिप्पणियाँ