के०एन०आई०टी०पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर 112 प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने चेकिंग किया।
दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से बचाव करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आवाहन किया गया कि 21दिन के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन किया जाय जिससे लोग अपने घरों में रहे और इस संक्रमण बिमारी से बचा जा सके।वहीं आज सुल्तानपुर जिले में दूसरे दिन लॉकडाउन में पैदल निरिक्षण करने निकले पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने सभी थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को निर्देशित कर दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में संघन चेकिंग करें जो भी लोग कानून का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेंगी।वहीं कोरोना वायरल को लेकर 112 प्रभारी निरीक्षक व के०एन०आई०टी० चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने लॉकडाउन का पालन करते हुए चौकी के सामने बैरियर लगाकर आने जाने वाले राहगीरों के गाड़ी के कागजात चेक करते हुए लोगों को हिदायत देते हुए सभी को अपने घरों में रहने के लिए कहा जिससें कि हम सभी लोग इस कोरोना वायरस संक्रमण बिमारी से बचा जा सके।
0 टिप्पणियाँ