बसपा की अति महत्वपूर्ण समीक्षाबैठक
नीलम ब्यूरो रायबरेली
अक्षय मेल
रायबरेली के लोधी लान में बीएसपी की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लखनऊ सेक्टर प्रभारी हरीस सैलानी ने सभी पदाधिकारियों को अभी से 2022की तैयारी में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना है इसी क्रम में लखनऊ मण्डल प्रभारी विनोद भारती ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बहन जी के सासन काल की उपलब्धियों को बताया उन्होंने यह भी बताया कि बहन जी के सासन में अपराधियों और गुंडों की हालत क्या थी आज चोरी छिनैती बलात्कार की घटनाएं चरम पर है सदस्य विधान परिषद व लखनऊ कानपुर सेक्टर प्रभारी भीमराव अम्बेडकर ने सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया उन्होंने कहा कि जो भी चाहे जिस समाज का हो वह गरीब मजलूम लाचार दबे कुचले लोगों की मदद करता है उसे पार्टी में जरूर आगे बढ़ाया जाएगा जो अम्बेडकर विचारो से सहमत है उन्हें साथ लेकर चलना चाहिए ।बैठक को हरमेश पासी प्रभारी लखनऊ मंडल ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालकुमार गौतम ने किया।बैठक में सभी विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर घनश्याम मिश्र जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष जे आर वाडले, विजय जीत चौधरी, श्यामलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ