तीन मार्च को बनायेगी भाकियू आन्दोलन की रणनीति

तीन मार्च को बनायेगी भाकियू आन्दोलन की रणनीति

अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
अमर शहीद मंगल पाण्डेय एवं अशफाक उल्लाह खां स्मारक बीकापुर तहसील परिसर में 12 दिन से किसानों की दस सुत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे धरने पर तहसील के अधिकारी के न पहुंचने से नाराज़ धरनाकारियों ने स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजकर आगाह किया है कि यदि दो मार्च तक दिए गए समास्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आगामी तीन मार्च को जनपद अयोध्या व तहसील के पदाधिकारियों और कार्यकताओं की पंचायत में आगे रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई है।यह जानकारी भाकियू के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी ने दी ।
उन्होंने ने यह कहा 19 फरवरी से किसानों की दस सुत्रीय मांग को लेकर धरना चलाया जा रहा है। बारहवां दिन बीतने के बाद भी वार्ता के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहूचा जिससे किसान नेताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
समास्याएं निम्न है:
मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी पुलिस के निर्देश पर गाटा संख्या 3870 व विपक्षी की 3873 की संयुक्त टीम के द्वारा नाप जोख किया गया,फिर भी विपक्षीगण मानने को तैयार नहीं है। विध्यादीन कोरी अपने हिस्से की जमीन की छहरदीवारी बनवाना चाहता है लेकिन विपक्षी दबंगई के बल पर नहीं बनाने दे रहे है। फौजदारी अमादा है।,तारुन थाना क्षेत्र के सहसीपुर निवासी मदन गोपाल पुत्र घिराऊ तारुन थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा एक तरफा बंटवारा किए जाने और दूसरे पक्ष को बंटवारे का मुकदमा करने की बात कहने , देवराज पुत्र राम जगत निवासी सल्हीपुर का मकान विपक्षी किरन देवी पत्नी राम पाल,दीपक पुत्र राम पाल ने दरोगा मुकेश को मिला कर गिरा दिया। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट अभी तक नहीं दर्ज की गई, केवला देवी पत्नी आशा राम निवासी सल्हीपुर का आरोप है कि मेरे बांस कोट को विपक्षी कुमारेन्द्र पुत्र जगेसर ने जबरन काट कर फेंक दिया, जबकि ग्राम प्रधान के द्वारा समझौता भी किया गया था। सहित अन्य समस्या है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ