पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में दिनांक 15.03.2020 को जनपद के थाना कोहडौर पुलिस को कल दिनांक 14.03.2020 को राजेन्द्र वर्मा की हत्या से सम्बन्धित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह नि0 गंगेहटी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।मुकेश उर्फ ज्ञान सिंह वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा नि0 पंगुलापुर, सराय जुमआरी थाना कन्धई प्रतापगढ़।राजू उर्फ राजकुमार वर्मा पुत्र राम समुझ नि0 सराय जमुआरी थाना कन्धई प्रतापगढ़, हिमांचल सिंह पुत्र दिलीप सिंह नि0 गंगेहटी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।पीलू उर्फ रीतेश बेडिया पुत्र संतराम बेडिया नि0 मंगरौरा थाना कन्धई प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम अजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोहडौर प्रवीण कुशवाहा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमें गठित कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की का प्रयास किया जाने लगा। विवेचना के दौरान लूट पाट करने की बात गलत पायी गयी तथा यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम कोनी के पास जंगल में तालाब में महुआ के नीचे जुआ हो रहा था जहां प्रदीप सिंह, मुकेश उर्फ ज्ञान सिंह, राजू उर्फ राजकुमार वर्मा, पीलू उर्फ रीतेश बेडिया, टक्कल उर्फ जय उर्फ रवि भूषण, हिमांचल सिंह व राजेश उर्फ नन्हे सैनी के द्वारा शराब पीकर जुआ खेला जा रहा था। वहीं पर मृतक राजेन्द्र वर्मा भी मौजूद था, इसी दौरान इनका आपस में विवाद हो गया और इनके बीच ग्राम कोनी में मारपीट हुई इसके पश्चात मदाफरपुर में भी इनके बीच आपसी मारपीट हुई जिसमें उक्त सभी लोगों ने मृतक राजेन्द्र वर्मा के साथ ज्यादा मारपीट कर दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। दिनांक 15.03.2020 को स्वाट टीम, थाना कोहडौर पुलिस, थाना को0नगर पुलिस व थाना कन्धई पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ