जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का पंचायत सदस्य ने किया बहिष्कार :-वीरेंद्र यादव



नीलम ब्यूरो अक्षयमेल, रायबरेली

रायबरेली । जिला पंचायत एक बार फिर चर्चा में है। जब से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ है तब से अब तक तीन बार अविश्वाश प्रस्ताव हो चुका है लेकिन हर बार मौजूदा अध्यक्ष इसमें विजय हासिल कर लेते है।एक बार फिर से एक जिला पंचायत सदस्य ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।सदस्य का आरोप है जिला पंचायत अध्यक्ष के बजाय उनके भाई भाजपा एमएलसी सभी निर्णय लेते है।इसको लेकर आज बागी सदस्य वीरेंद्र यादव ने एक पत्रकार वार्ता कर विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है और अपनी अकेली संख्या पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर महात्मा गांधी भी अकेले ही निकले थे और कारवां बनता गया था हमने भी सत्य की राह अपनाई है और इसका विरोध किया है अकेले निकले हैं कारवां जरूर बनेगा इसका मुझे पूरा भरोसा है

दरअसल कल जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया था और कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया लेकिन 14 मई 2019 को बछरावां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्य के ऊपर जो हमला हुआ था उसके लिए जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने निंदा प्रस्ताव की मांग की जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के बड़े भाई वह बीजेपी से एमएलसी दिनेश सिंह ने तंज करते हुए उस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाने की बात कही जिसका विरोध करते हुए वीरेंद्र यादव ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर चले गए आज एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में सदस्यों की पूरी संख्या नहीं थी और शासनादेश के अनुसार किसी भी सदस्य का प्रतिनिधि बोर्ड बैठक में रखे प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान नहीं कर सकता है और साथ ही प्रशासन से मांग भी की है की बोर्ड बैठक की जो वीडियोग्राफी हुई है और आए हुए सदस्यों ने जो रजिस्टर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उसे भी उपलब्ध कराएं और जांच कराकर उचित कार्यवाही भी करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ