रायबरेली।स्लग-गैस के बढ़े दाम, बढ़ी महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल


 
नीलम ब्यूरो रायबरेली

बढ़ती महंगाई के बीच बढ़े गैस के दाम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महिला जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने कॉग्रेश कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।आपको बता दें कि लगातार जनता महंगाई से जूझ रही है। वहीं एक बार फिर मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दामों में ₹144 व कामर्सियल में 230 रुपये की बढ़ोतरी कर गरीबों के चूल्हे को ठंडा कर दिया। दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी महिला जिला अध्यक्ष शैलजा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कांग्रेस कार्यालय में एकत्र होकर रोड पर हल्ला बोल करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है योगी सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि आज गरीबों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। उन्होंने कहा अगर देश को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ