वीरेंद्र सिंह/राजेश राज
अमेठी
तिलोई,रायबरेली
थाना मोहनगंज क्षेत्र के गांव पूरे बाबा गंगादास मजरे फूला में गुरुवार की सुबह छत पर स्नान कर रही बालिका का वीडियो बनाने के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।इसके बाद आरोपियों द्वारा बालिका का घर घेर लिया गया।
तत्पश्चात खुद को घिरता देख और डरे सहमे एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर झोंक दिया।
बवाल में दोनों पक्षों में बालिका समेत नौ लोग घायल हुये है।पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेते हुये सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र मोहनगंज के गांव पूरे गंगादास निवासी सेवानिवृत्त सिपाही के घर की एक बालिका गुरुवार की दोपहर में छत पर स्नान कर रही थी तभी पड़ोस की छत पर चढ़कर कुछ मनचलों व मनबढ़ शोहदों द्वारा वीडियो क्लिप बनाई जा रही थी बालिका की नजर जब उन शोहदों पर पड़ी तो उसने विरोध जताते हुये अपने परिजनों को अवगत कराया।
बालिका के परिजनों द्वारा जब मनबढ़ युवकों को फटकार लगाई गई तो यह उन्हें नागवार गुजरा और बालिका का घर घेरकर जमकर उत्पात मचाने लगे ।
इससे डरे सहमे परिवार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की लेकिन मनबढ़ गालीगलौज पर अमादा रहे।इस बवाल में एक पक्ष से माँ बेटी बैष्णवी पुत्री केदारनाथ व गोमती देवी पत्नी केदारनाथ व
दूसरे पक्ष से श्यामू ,रामराज पुत्र गण हीरालाल,भूलाना पत्नी रामेश्वर,आशीष पुत्र राकेश, श्याम पति पत्नी राकेश, सूरसती पत्नी सत्यनारायण राजकुमारी पत्नी गोविंद समेत नो लोग घायल हुई है ।जिन्हें सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों समेत बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
इस बवाल के चलते गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है और दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ