अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत परिजनों में मचा कोहराम

अशोक कुमार वर्मा

संवाददाता बीकापुर अयोध्या

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीकापुर फिलिंग स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
    प्राप्तजानकरी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पुरवा भगवतीनगर निवासी मोहम्मद आसिफ (16)वर्ष पुत्र मोहम्मद अनवर तथा मो0 तालिब 15 वर्ष पुत्र सरवर बीती रात मोटरसाइकिल से कोतवाली क्षेत्र के ही दराबगंज से रात्रि में लगभग 10:00 बजे घर जा रहा था । कि मोटरसाइकिल से कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या सुलतानपुर हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीकापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी बीकापुर ले गई। जहां चिकित्सक ने मोहम्मद तालिब को मृत्यु घोषित कर दिया।
जबकि गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आसिफ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहम्मद आसिफ को उसके परिजनों द्वारा रात्रि में ही जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि तालिब ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।     कोतवाली पुलिस ने मो०तालिब की शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ