जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने निर्देश दिये है कि 18 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में अनुचित साधन प्रयोग (नकल) की प्रवृत्ति/सम्भावनाओं पर अंकुश लगाने,
परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से नकलविहीन आदि कराने के लिए कटिबद्ध है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित
वर्ष 2020 की हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जो कि 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 06 मार्च को समाप्त होगी।परीक्षाओं में नकल की रोक-थाम तथा परीक्षाओं को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की समुचित तैयारियों को दुरूस्त रखा
जाये। परीक्षाआें के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा एवं रिकार्डिंग हेतु डीवीआर तथा विद्यालय के चारों ओर सुरक्षित चहारदिवारी एवं मुख्य प्रवेश पर द्वार पर गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा एवं
रिकार्डिंग नियामानुसार होना जरूरी यदि किसी भी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे
बंद पाये जाने पर सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने डीआईओएस सहित समस्त परीक्षा केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये है कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की कोई इलेक्ट्रानिक्स गेजेट, कलकुलेटर आदि पूरी तरह से प्रतिबद्धित रखा जाये। बोर्ड परीक्षाओं में जनपद में 102 परीक्षा केन्द्र है जिसमें हाईस्कूल हेतु 41084 एवं इण्टरमीडिएट हेतु 32399 कुल 73483
परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में बनेकंट्रोल रूम जिसका नम्बर0535-2703108 परीक्षा विभाग0535-2210409 जिला विद्यालय निरीक्षक 9454457315 सभी अधिकारी परीक्षा हेतु सक्रिय रहें। जोनल मजिस्ट्रेट 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट 20 स्टैटिक मजिस्ट्रेट 102 को भी निर्देश दिये जा चुके है कि वह
माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज बोर्ड परीक्षा 2020 जनपद में होने वाली परीक्षा
को पूरी तरह से नकलविहीन व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये। धारण क्षमता अधिक होने, परीक्षा केन्द्र दूरी अधिक होने, अन्य संसाधन न होने की स्थिति, सीसी कैमरा सभी परीक्षा कक्षों में पूर्ण रूप से सक्रिय, जनरेटर की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, शुद्ध
पेयजल, शौचालय, प्रत्येकशिक्षण कक्ष में सीसी कैमरा लगा,विद्यालय में परीक्षा हेतु
पर्याप्त फर्नीचर, विद्यालय की फिजिकल कंडीशन, आपत्तियों का निस्तारण, बाउंड्रीबाल,
मानक के अनुरूप व्यवस्थायें आदि तथात्मक स्थिति, नवर्निमित कक्ष हर दृष्टि से पूर्ण
होनी चाहिए। संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के साथ-साथ गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों की परीक्षाओं पर विशेष नजर रख कर ध्यान दिया जाये।
उत्तर प्रदेश बोर्ड तथा शासन द्वारा जारी सभी जरूरी दिशा निर्देशों काअनुपालन करते हुए परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराना है। परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति, संभावनाओं पर अंकुश लगाने, परीक्षाओं की शुचिता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से उक्त परीक्षाआें के आयोजन
हेतु परीक्षाकेन्द्रों की व्यवस्था के सम्बन्ध में शासन द्वारा नीति निर्धारण करते हुए शासनादेश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व जारी किया जा चुका है। जिसका शत प्रतिशत पालन किया जाना सुनिश्चित है। विद्यालय का निर्धारण निष्पक्षता, पारदर्शीय मानक के अनुरूप ही होना है इसको भली भांति देख ले। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2020 को नकल विहीन, शान्तिमय
वातावरण में सम्पन्न कराई जाना शासन की प्राथमिकता में है जिसे गंभीरता से लिया जाये। कंटोल रूम को सक्रिय रखा जाये।
0 टिप्पणियाँ