राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शुकुल बाजार अमेठी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के सभी परिषदीय जूनियर हाई स्कूल के सभी बच्चों की निबंध, चित्रकला व विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन अब्दुल्ला बाहरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1000,800,व 400 का नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 150 रुपया व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया प्रतियोगिता में अधिकांश विद्यालयों ने प्रतिभाग किया ए आर पी विक्रमादित्य तिवारी ने बताया प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी 28 फरवरी को जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे निबंध में प्रथम स्थान जसमीन बानो को प्राप्त हुआ वहीं चित्रकला में प्रथम स्थान सपना एवं विज्ञान में प्रथम स्थान कुलछुम वानो को मिला इस अवसर पर जगदंबा प्रसाद राम दीन जमील अहमद राहुल पांडे आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ