विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी एव कई छात्रावासों के छात्र द्वारा श्रद्धानजली एवं जल्द से जल्द अभियुक्तों को सज़ा मांग की

विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी एव कई छात्रावासों के छात्र द्वारा श्रद्धानजली एवं जल्द से जल्द अभियुक्तों को सज़ा मांग की


हरचंदपुर रायबरेली।१फरवरी२०२०को 
विगत दिन जैसा कि आप सभी को विदित हैं कि  बछरावां की निवासिनी "वंशिका" जो 
महावीर इंस्टिट्यूट गुल्लू पुर हरचंदपुर की B.S.C फाइनल की छात्रा थी ।जिसे निर्ममता के साथ मारकर जला दिया गया था।
जिस हेतु आज साँय 6 बजे शहीद चौक डिग्री कॉलेज में रायबरेली के विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी एव कई छात्रावासों के छात्र द्वारा श्रद्धानजली सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील जी ,स्वराज अभियान से पुष्कर पाल जी ,बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष आलोक कुमार जी, एवं संरक्षक रोहित कुमार चौधरी ,झलकारी बाई कल्याण परिषद के अध्यक्ष समुझ लाल धीमान जी संरक्षक राम सजीवन जी ,आम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष सीबी गौतम जी,एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन रायबरेली से आशाराम रावत जी, उपेंद्र कुमार जी,जय प्रकाश जी एवं बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी के पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में पहुँचकर बहन वंशिका को कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एवं सभी संगठनों के प्रमुखों ने सरकार से यह अपील कि -की फास्टट्रैक कोर्ट में उक्त प्रकरण की सुनवाई की जाए साथ ही जल्द से जल्द अभियुक्तों को सज़ा सुनाई जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में  राजन कुमार राजीव गौतम ,धर्मेंद्र अरविंद कुमार आदर्श कुमार विजय उमाशंकर रामविलास हसन खान दिलीप कुमार सुरेंद्र कुमार आशीष अरविंद कुमार रावत आलोक कुमार राहुल वर्मा सुनीता राम सजीवन चंद्रभान गौतम राजेश कुरील आसाराम रावत उपेंद्र कुमार विजय कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ