निमिषा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग



सलोन /रायबरेली 
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में युवा भारत रायबरेली के नेतृत्व में एक जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम पतंजलि के जिला कार्यालय दूरभाष नगर शिवाजी नगर रायबरेली में संपन्न हुआ था । जहाँ एकल योगासन जूनियर वर्ग बालक में देवर्षि प्रथम तथा शशांक पटेल तृतीय स्थान पर रहे। वही जूनियर वर्ग सामूहिक योगासन प्रतियोगिता में निमिषा कॉन्वेंट स्कूल मटका के दिव्यांश मिश्रा ,शशांक पटेल, अभिजीत कसेरा, आजर्व सिंह, देवर्षी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया । ये सभी खिलाड़ी 18 फरवरी को लखनऊ में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर निमिषा कॉन्वेंट स्कूल मटका के शैक्षणिक निदेशक के के उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रीना मिश्रा व खेल प्रभारी विवेक कुमार मौर्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ