महानन्दपुर बड़ा (बछोलिया)परसदेपुर रायबरेली में एक नए बुद्ध विहार का शिल्यान्यास -भन्ते जितेंद्र वर्धन




नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट राजेश राज
रायबरेली

*बहुजन समाज सुरक्षा संगठन (BS3)भीम सेना* के अगुवाई में  *महानन्दपुर बड़ा (बछोलिया)परसदेपुर रायबरेली* में एक नए *बुद्ध विहार का शिल्यान्यास हुआ।
भन्ते जितेंद्र वर्धन के कर कमलों द्वारा  महन्दापुर परसदेपुर मे बुद्ध बिहार का शिल्यान्यास किया गया,सर्वप्रथम भन्ते जी द्वारा त्रिशरण पंचशील के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया।इस मौके पर राज गौतम,अशोक सावंत,समेल गौतम,सुरजीत कोरी,राजू,सुनील कोरी,सुरेश बौद्ध,रवि कुमार,दिनेश कुमार,सोनू कुमार,सुरेंद्र कुमार,इं. दिनेश रत्न एवम काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी,जिसमे बुद्ध विहार निमार्ण से सम्वन्धित बातों पर चर्चा की गई,राज गौतम जी ने बाबा साहेब के संघर्षों पर प्रकाश डाला वही दिनेश रत्न ने हर गांव गांव में बहुजन महापुरुषों के विचारों को पहचाने पर प्रकाश डाला ,और कहा कि बहुजनों के विचार हर घर मर पहुँचना चाहिए और बुद्ध विहार के निमार्ण में उनका संगठन पूरा सहयोग करेगा और अन्य संगठनों से भी सहयोग लेगा,इस मौके पर अशोक सावंत जीने लोगों के हाथों का कतलावा कटवाकर इसके बारे में लोगों को समझाया कि किस तरह इस धागे के माध्यम से हमे गुलाम बनाये रखने की साजिश रची गयी है। 
उस्थित लोगो में खुशी की लहर थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ