हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व 

अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- मनीष मिश्र

प्रतापगढ़
महाशिवरात्रि का पावन पर्व, श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया | भगवान शिव के दर्शनों के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में भोर से दर्शन, पूजन अभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही।  मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज से साथ भक्त भगवान शिव का आशीष प्राप्त किए । शिव उपासक शुभ मुहूर्त में शिवरात्रि के चारों पहर में अभिषेक पूजन किए । इस बार शिव भक्तों को खास संयोग में अभिषेक का अवसर मिला । इस बार यह पर्व और भी अधिक खास था । 117 साल बाद शिवरात्रि पर शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में और शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में था । यह एक दुर्लभ योग था , जब यह दोनों बड़े ग्रह शिवरात्रि पर इस स्थिति थे । इससे पहले 25 फरवरी 1903 को ठीक ऐसा ही योग बना था और शिवरात्रि मनाई गई थी। महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी था। बुध और सूर्य कुंभ राशि में एक साथ था। इस वजह से बुध-आदित्य योग बना । इसके अलावा इस दिन सभी ग्रह राहु-केतु के मध्य रहें। इस वजह से सर्प योग भी बन रहा था। शिवरात्रि पर राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहा । शेष सभी ग्रह राहु-केतु के बीच रहें । सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शनि और चंद्र मकर राशि में, मंगल और गुरु धनु राशि में, शुक्र मीन राशि में रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ