सीएचसी की साफ-सफाई से असंतुष्ट दिखे, उपजिलाधिकारी•गैरहाजिर मिले कई स्वास्थ्य कर्मी,मांगा स्पष्टीकरण•आईएएस प्रशिक्षु जैनेन्द्र कुमार का एक घंटा चला औचक निरीक्षण, मिली खामियां

सीएचसी की साफ-सफाई से असंतुष्ट दिखे, उपजिलाधिकारी
•गैरहाजिर मिले कई स्वास्थ्य कर्मी,मांगा स्पष्टीकरण
•आईएएस प्रशिक्षु जैनेन्द्र कुमार का एक घंटा चला औचक निरीक्षण, मिली खामियां

अशोक कुमार वर्मा/बीकापुर अयोध्या।

बीकापुर उपजिलाधिकारी आईएस प्रशिशु जैनेन्द्र कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीकापुर पहुंच गए। यहां पुरुष प्रसाधन शौचालय,  में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली, जिस पर संबंधित को फटकार लगाई। एसडीएम के निरीक्षण में कई कर्मचारी गायब रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगने के लिए लिखा पढ़ी की जाएगी। एसडीएम जैनेन्द्र कुमार सीएचसी बीकापुर के औचक निरीक्षण लगभग एक घंटे तक किया। अपने निरीक्षण में कर्मचारि/चिकित्सक के उपस्थिति पंजिका रजिस्टर,दवा स्टाक रजिस्टर, पोलियो बैकसीन स्टाक रजिस्टर, के आलावा एक्स-रे मेडिकल कक्ष, औषधीय वितरण कक्ष, दंत कक्ष,  महिला आपरेशन थियेटर एवं प्रसव कक्ष, इंजेक्शन/आकस्मिक कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, मेडिकल मरीज भर्ती कक्ष को देखा तो बेड पर चादर न होने से जिम्मेदार अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था बद से बदतर है।साफ सफाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए और कहा यदि पुनः निरीक्षण में सुधार नहीं किया गया तो कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।आइसीयू वार्ड में उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरण, दवाएं व आक्सीजन की व्यवस्था जांची। मरीजों के पंजीकरण का रजिस्टर देखा।डाक्टर सतीश चंद्रा,आर सी दि्वेदी,को निर्देश दिया कि वह   साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे।  उप केंद्र पैथोलाजी कक्ष व प्रसव कक्ष में सफाई की कमी मिली। कहा साफ-सफाई में सुधार लाएं। इस मौके पर चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ