बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने मीना मंच को गतिशील बनाने पर निवर्तमान सीडीओ ने किया एसएस पांडे को सम्मानित रायबरेली समग्र शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का कार्यक्रम संचालित है निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद में बालिका शिक्षा कार्यक्रम एवं मीना मंच कार्यक्रम को गतिशील एवं क्रियाशील बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिक्षक एसएस पांडे रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और कहा कि श्री पांडे को मेरे द्वारा जब भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना एवं कार्यक्रम से संबंधित कोई भी दायित्व एवं मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई उन्होंने बखूबी कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई है इसके अलावा जनपद में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रम एवं मीना मंच को बड़े ही प्रभावशाली तरीके से श्री पांडे द्वारा निष्ठा एवं लगन के साथ अपना सहयोग प्रदान कर संचालित कराया गया है चाहे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हो या बालिका सुरक्षा कार्यक्रम कवच या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई गई इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने भी श्री पांडे के कार्यों की सराहना की
0 टिप्पणियाँ